गोरखपुर

जानलेवा हमला करने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

गोरखपुर/बांसगांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार की दोपहर में धस्का धनौड़ा तिराहा से जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बांसगांव क्षेत्र के खम्हुआ भट्ट गांव निवासी रामकृपाल पांडेय पर विशुनपुर बाजार में तमंचा से गोली चलाकर जानलेवा हमला हुआ था। गोली उनके पैर में लगने से वह घायल हो गए थे। पुलिस घायल की तहरीर पर धनौड़ा खुर्द निवासी मारकण्डेय राय और रजत राय के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में लगी हुई थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे धस्का धनौड़ा तिराहा के पास से उनको गिरफ्तार कर पास से 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बांसगांव थाने में मारकण्डेय पर तीन और रजत पर दो मुकदमा पहले से दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!