Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

यमुना नदी में भैस को नहलाते समय डूबकर लडकी की मौत,स्टिंग ऑपरेशन जारी

खागा (फतेहपुर) यमुना नदी में भैस को लेकर नहलाने गयी लड़की अचानक डूबकर मौत हो गयी। और डूबकर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश जारी कर दिया।तथा समाचार लिखे जाने तक पुलिस का स्टिंग ऑपरेशन जारी है।
खागा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत किशनपुर वार्ड नं 0 3 छीछापर निवासी मौला सोनकर की 8 वर्षीय पुत्री जानकी देवी उर्फ गौरी की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि वृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे भैंस को लेकर यमुना नदी में, अंकित,अंजली व सचिन आदि लोगों के साथ नहलाने गयी हुई थी। और भैस को नहलाते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण खुद डूब गई। साथ में नहाने गए अन्य लोगों को खबर लगते ही परिजनों को सूचित कर बुला लिया। और ढूंढना शुरू कर दिया।अथक प्रयासों के बाद न मिलने पर पुलिस को सूचित कर दिया। और मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश जारी कर दिया।तथा डूबने की खबर फैलते ही ग्रामीणों का तांता लग गया। और बताया जाता है कि साथ में नहाने गए अन्य लडके लडकियां बाल बाल बच गये।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!