Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

जनपद बांदा में स्वर्गीय कमलेश श्रीवास्तव के शोकाकुल परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उन्हें बंधाया ढांढस तथा तिंदवारी में वैक्सीनेशन सेंटर का भी किया निरीक्षण

27 जून बांदा

सेवा ही संगठन है अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 40 जनपदों का दौरा कर चुके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को बांदा आकर कोरोना से दिवंगत हुए स्वर्गीय कमलेश श्रीवास्तव के इंदिरा नगर आवास तथा स्वर्गीय दिनेश ओमर वरिष्ठ कार्यकर्ता के छोटी बाजार आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिला भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की बैठक की।

फतेहपुर से बांदा आते वक्त अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी पहुंचे जहां कोविड-वैक्सिनेशन सेंटर का निरीक्षण कर आशा बहुओं को कोविड-19 के किट प्रदान किए।निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों आशा बहू एनएम व नर्सों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोरोनामहामारी काल के समय फ्रंट लाइन में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति सभी को सम्मान देना चाहिए। वैक्सीन से कतराना खतरनाक हो सकता है। सभी को वैक्सीन लगवाने हेतु मोदी सरकार द्वारा मुफ्त में व्यवस्था की गई है। अभी भी हम सबको भीड़-भाड़ से बचते हुए , दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी को अपनाना नहीं भूलना है।
यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ वाई सत्य कुमार जी प्रदेश सह प्रभारी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश तथा संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, बबेरू मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, सुधीर गर्ग सोनू सिंह, प्रधान शिव नायक सिंह परिहार, सिंघौली प्रधान अरुण कुमार शुक्ला, जसईपुर प्रधान रामजिआवन वर्मा, गजनी प्रधान राजू यादव, अखिल पटेल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश सिंह, डॉक्टर राजेश, मिथिलेश श्रीवास्तव,दीक्षा सागर, शोभित गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!