कासगंज

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ टीकाकरण अभियान को जोड़ें

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के साथ टीकाकरण अभियान को जोड़ें। कार्ययोजना बनाकर अभियान को सफल बनायें-जिलाधिकारी
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में देर सायं तक कलेक्ट्रेट सभागार में 01 जुलाई 2021 से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग अभियान तथा दस्तक अभियान को सफल बनाने के लिये सीएमओ, समस्त एमओआईसी, ईओ तथा सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप संचारी रोग व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिये 01 जुलाई से विशेष संचारी रोग अभियान तथा दस्तक अभियान चलाया जायेगा। सम्बन्धित विभागों के सहयोग से समन्वय बनाकर इस अभियान के साथ कोविड टीकाकरण अभियान को भी जोड़ें और 28 जून तक कार्य योजना बनाकर पूरे अभियान को सफल बनायें। 12 जुलाई से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर घर भ्रमण कर बीमार व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जायेगा साथ ही  दिमागी बुखार, खांसी जुकाम तथा संचारी रोगों से बचाव हेतु अभियान चलाकर सर्वे किया जायेगा तथा इन रोगों के त्वरित उपचार हेतु जनसामान्य को जागरूक किया जायेगा और इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जायेगी। कोई भी घर सर्वे से वंचित नहीं रहना चाहिये। कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुये अभियान को सफल बनाया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित समस्त विभाग अपनी कार्य योजना सीएमओ कार्यालय में समय से उपलब्ध करा दें। उन्होंने डीपीआरओ तथा समस्त नगरीय निकायों के ईओ को निर्देश दिये कि कोविड तथा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु साफ सफाई, सेनेटाइजेशन, फागिंग कराने तथा जलभराव व गंदगी को दूर करने के लिये विशेष अभियान चलाया जाये। नालियों की साफ सफाई तथा इन्हें ढकने की व्यवस्था की जाये।
जिलाधिकारी ने कहा
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!