कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि 01 अप्रैल 2021 से जनपद में 45 वर्ष से अधिक आयु के सामान्य व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के टीकाकरण का विशेष अभियान जारी है।
अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही विशेष समूहों के 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के कोविड टीकाकरण के विशेष अभियान के अंतर्गत तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिसके अनुसार 08 व 09 अप्रैल को पत्रकार एवं मीडिया से सम्बन्धित व्यक्ति एवं खुदरा व बड़े दुकानदार। 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमा कर्मचारी। 12 से 14 अप्रैल तक स्कूल एवं कालेज के शिक्षक। 15 व 16 अप्रैल को आटो रिक्शा, बस टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले एवं निर्माण कर्मचारी। 17 से 19 अप्रैल तक फ्रंट लाइन वर्कर को छोड़कर अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारी। 20 व 21 अप्रैल को न्याय पालिका कर्मचारी एवं वकील तथा 22 व 23 अप्रैल 2021 को निजी कार्यालयों के कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण किया जायेगा। इस विशेष समूह से सम्बन्धित 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का कोविड टीकाकरण उनके नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर निःशुल्क कराया जायेगा।