Breaking News उत्तर प्रदेश कासगंज

जिलाधिकारी ने तहसील कासगंज सदर का किया गहन निरीक्षण

कासगंज ::- जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शनिवार को तहसील कासगंज सदर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के राजस्व अभिलेखागार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय, तहसीलदार न्यायालय, संग्रह अनुभाग आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार में रखे बस्तों को खुलवाकर उनके दस्तावेजों को चैक कर मिलान कराया और राजस्व कर्मियों से आवश्यक पूंछताछ कर जानकारी प्राप्त की तथा दस्तावेजों के रखरखाव में पूर्ण सावधानी बरतने एवं पुराने दस्तावेजों और अभिलेखों के बस्तों की साफ सफाई तथा उचित व्यवस्था बनाये रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
राजस्व निरीक्षक कार्यालय एवं तहसीलदार न्यायालय का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने गत वर्षों के अभिलेखों के निस्तारण के सम्बंध में पूंछताछ की। कितने वाद लम्बित हैं, कितने निस्तारित किये गये। संग्रह अनुभाग का निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के 10 बड़े बकायादारों और उनसे राजस्व वसूली तथा आरसी मिलान आदि के सम्बंध में पूंछताछ की तथा निर्देश दिये कि राजस्व वसूली में अपेक्षित प्रगति बनाये रखी जाये। तहसीलदार कासगंज द्वारा जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों के सम्बंध में आवश्यक जानकारियां दी गईं।

Crime24hours/विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!