खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
कासगंजः वित्तीय वर्ष 2021-22 में खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार हेतु उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, कासगंज के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत विगत 5 वर्षो में बैंक से वित्तपोषित, स्थापित, निरंतर कार्यरत अच्छे एवं उत्कृष्ट उत्पाद तथा बिक्री करने वाली इकाईयों से आवेदन पत्र आंमत्रित किये जाते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा है कि इच्छुक उद्यमी अपना आवेदन आगामी 21 जून 2021 तक विकास भवन स्थित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
विकार खान कासगंज
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित। मोबा0 नं0 8868016669
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में अधिशाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार द्वारा संभावित आगामी बाढ़ से सम्बन्धित सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिये सिंचाई खण्ड कासगंज के पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय प्रांगण में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी गई है। जिसका मोबाइल नं0 8868016669 है।
सहायक अभियंता राहुल अग्रवाल मोबा0नं0 8077913781 को बाढ़ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी तथा अवर अभियंता पंजाबी शर्मा मोबा0नं0 8476050385 को सहायक प्रभारी बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में कर्मचारियों की तीनों पालियों में ड्यूटियां लगा दी गई हैं।