देवरिया भाटपार रानी

भाजपा सरकार में महंगाई की मार से आम जनता त्रस्त= फजले मसूद

देवरिया, भाटपार रानी

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम सिंह यादव युथ ब्रिगेड भाटपार रानी से विधान सभा अध्यक्ष फजले मसूद ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग के लोग बहुत परेशान है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों को अब समझ चुकी है। महंगाई की मार से आम आदमी हैरान व परेशान है चार सालों में उत्तर प्रदेश की जनता को सिर्फ धोखा के अलावा कुछ भी नहीं मिला है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई चरम सीमा पर है, डीजल , पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे है। सरसो का तेल 190 रुपया लीटर हो गया है भाजपा सरकार अपना किया एक भी वादा पूरा नही कर पाई अब जनता सब कुछ जान चुकी है। उत्तर प्रदेश की जनता अब धोखा खाने वाली नही है । 2022 विधानसभा चुनाव में एक बार पुन: अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!