उत्तर प्रदेश देवरिया

देवरिया जनपद में पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में प्रेम त्रिपाठी की अध्यक्षता में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक आवश्यक बैठक सिविल लाइन स्थित शौर्य रीजेंसी पर संपन्न हुई।
बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों पर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकार हितों पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि आए दिन प्रदेश में हो रहे पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में संगठन के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। संगठन इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया का सम्मान ही भारत के लोकतंत्र का सम्मान है और यूनियन अपने हक की लड़ाई के लिए दृढ़ संकल्पित है। बैठक में लालबाबू गौतम को सर्वसम्मति से यूनियन का उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक को डॉक्टर विवेकानंद उपाध्याय, फिरोज खान, पुरुषोत्तम तिवारी, रितेश सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन की मजबूती के लिए सुझाव दिया।

इस दौरान राम प्रताप पांडेय (जोशी), बृजेश कुमार गुप्ता, विजय तिवारी, प्रभाकर मणि,मृत्युंजय कुमार, पवन यादव, जितेन्द्र सिंह, सुदामा, राकेश श्रीवास्तव, रवि रावत, अमित राजपाल, दिलीप गुप्ता, अमिताभ रावत, ज्ञानेंद्र मिश्रा, तुषार पांडे आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!