उत्तर प्रदेश चुनाव देवरिया राज्य

लार के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त

जिलाध्यक्ष, विधायक व सांसद अपनी समीक्षा स्वयं करें कि उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशियो के लिए कितनी मेहनत की

लार। भाजपा ही नहीं सभी दलों ने केवल समर्थन देकर जिला पंचायत में अपने प्रत्याशी उतार दिए। लार की तीनों सीटों में एक से सपा, एक से बसपा समर्थित और एक से निर्दल प्रत्याशी जिलापंचायत का चुनाव जीत गए। भाजपा के प्रत्याशी तो तीनों जगहों पर अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
प्राप्त मतों के अनुसार लार पूर्वी वार्ड संख्या 35 से विमलेश उर्फ जनक कुशवाहा 9013 मत पाकर विजयी हुए। रामप्रवेश यादव को7156, पुनीत शाही को 2165, पोरस सिंह को 2087, मो फैजान को1779, राम प्रकाश यादव को 1550, पूनम को 1163, स्वप्निल द्विवेदी को 714, विजय कुमार को 571, गोरख को 432, सदावृक्ष को 215 और शिवजी को 159 मत मिले। जनक और रामप्रवेश को छोड़कर यहाँ सबकी जमानत जब्त हो गयी।
लार पश्चिमी वार्ड संख्या 36 से निर्दल रिची सिंह 5470 मत पाकर विजयी हुईं। सपा समर्थित गिरिजा यादव को 3386, भाजपा समर्थित अमृता सिंह को 2867, राखी सिंह को 2447, नीमा यादव को 1751, जमानती देवी को 1649, रेखा द्विवेदी को 1588, दुर्गावती को 1358, पुष्पा देवी को 1223, यशोदा को 1130, मनीता को 923 और गायत्री को 709 वोट मिले। यहाँ रिची सिंह को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गयी।
लार दक्षिणी वार्ड संख्या 37 से सपा की शोभा यादव 4081 मत पाकर विजयी हुईं। यहाँ अम्बिया खातून को 3179, मनीषा को 3012, विभा सिंह को 2860, नीकु सिंह को 2411, शैल त्रिपाठी को 2231, अंशु तिवारी को 1520, संध्या दुबे को 1381, भाजपा समर्थित वंदना पांडेय को 1294, रूपा देवी को 1252, शैली को 989, सुनीता सिंह को 420 और रंजू देवी को 189 मत मिले। यहाँ सभी की जमानत जब्त हो गयी।
अमूमन जो पार्टी सत्ता में रहती है त्रिस्तरीय पंचायत में उसका दबदबा रहता है। अधिकतर सीटें भी निकलती हैं। अबकी बार मामला उल्टा पड़ गया। सवाल यह भी खड़े हो रहे कि क्या केवल समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतार देंगे और उनके प्रचार में क्षेत्र में मुँह भी नहीं दिखाएंगे? प्रत्याशियों को जो वोट मिले वह उनकी निजी मेहनत का परिणाम था। भाजपा का जिला नेतृत्व और सांसद- विधायक अब अपनी समीक्षा स्वयं करें। क्या कार्यकर्ता केवल उनकी जयकार लगाने के लिए हैं। कार्यकर्ताओं पर जो बीती है यदि एमपी एमएलए के चुनाव में यही कार्यकर्ता पार्टी से मुँह मोड़ लेंगे तो आप लोगों का भी जितना मुश्किल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!