Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

ऐलई प्रधानी चुनाव में पहली बार सबसे ज्यादा वोटों से जीते बलराम साहू समर्थित प्रत्याशी विजयकरन सिंह

ऐलई प्रधानी चुनाव में पहली बार सबसे ज्यादा वोटों से जीते बलराम साहू समर्थित प्रत्याशी विजयकरन सिंह

खागा(फतेहपुर)04मई। फतेहपुर जिले के ऐरांया ब्लाक के बहलोलपुर ऐलई गाॅव में प्रधानी के चुनाव में विजयकरन सिंह ऐतिहासिक 1640 मत पाकर अपने प्रतिद्वन्दी राजकुमार सिंह गौतम (पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष) समर्थित प्रत्यासी अवधविहारी को रिकार्ड वोटों से परास्त किया। ऐलई गाॅव में सबसे ज्यादा वोटों से जीत का रिकार्ड विजयकरन सिंह ने बनाया।

ऐरांया ब्लाक की बहुचर्चित बड़ी ग्राम सभा बहलोलपुर ऐलई के विजयकरन सिंह ने अपनी ऐतिहासिक जीत पर कहा कि यह जीत मेरी नहीं सभी लोगों की जीत है। उन्होने कहा कि गाॅव की जनता ने मुझे जिस भरोसे के साथ ऐतिहासिक जीत दिलायी है मै उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूगाॅ। उन्होने कहा कि जिसप्रकार प्रिय ग्रामवासियों ने ऐतिहासिक वोटों से जिताया है उसी प्रकार बिना भेदभाव के सर्वसमाज को साथ लेकर ऐलई गाॅव का ऐतिहासिक विकास करूॅगा। उन्होने कहा कि ऐलई गाॅव में कई जगह नाली, खड़न्जा टूट गये है जिनका दुरूस्तीकरण सबसे पहले करवाना है। साथ ही जहाॅ-जहाॅ गन्दगी है उसकी साफ सफाई करवाना है। श्री सिंह ने अपने समर्थकों को सहयोग के लिए शुभकामनाएं दी और कोरोना काल के कारण सरकार द्वारा दी गयी गाइड लाइन का कडाई से पालन करने का आहवान किया।

नवनिर्वाचित प्रधान ने बलराम साहू, प्रेम सिंह लोधी, अभय लोधी, सुधर सिंह लोधी, पवन लोधी, जयचन्द्र लोधी, मोहन लोधी, श्रीराम साहू, सरजू गौतम, पप्पू गौतम, अर्जुन गौतम, ठकुरा प्रसाद, देवपाल सिंह लोधी, रामचरित लोधी, इन्द्रपाल मास्टर, केवल सिंह लोधी, शंकर लोधी, रामू लोधी, मनोज लोधी, सागर लोधी, नन्दन लोधी, बब्लू लोधी, अमर सिंह लोधी, जगजीत लोधी, पाजी लोधी, राजेश लोधी, मोनू लोधी, बादल लोधी, राजेन्द्र लोधी, धर्म लोधी, ब्रजेश लोधी, अवधेश लोधी, राम प्रताप लोधी, कंधई, श्रीराम लोधी, शेरा लोधी, राहुल लोधी, नरेन्द्र लोधी, भैयालाल लोधी, शुभाष लोधी, सन्तोष लोधी, काशीनाथ लोधी, जमुना लोधी, ऊदल लोधी, दुर्गा लोधी आदि सहित सभी प्रिय ग्रामवांसियों को सहयोग के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!