बांदा

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन

बांदा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही हत्या, आगजनी, तोड़फोड़ व जानलेवा हमलों के विरोध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किए गए आवाहन पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के सभी मंडलों में अधिकतम 20 कार्यकर्ताओं की संख्या के साथ, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर इसे लोकतंत्र का काला अध्याय करा दिया।
कोविड-19 को लेकर चल रहे लॉक डाउन के बीच बड़ोखर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल के नेतृत्व में भूरागढ़ में धरना देते हुए पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं का विरोध किया। जहां देवी दयाल सिंह, महा प्रसाद गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अतर्रा मंडल में मंडल अध्यक्ष वेद निराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देते हुए तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। धरना में मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, विष्णु देव तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र त्रिपाठी, लालाराम सिंह, कमलेश कुमार यादव, संजू सोनी, सुनील श्रीवास्तव, दिनानाथ गुप्ता, हर्षवर्धन राय, राजवीर सिंह, हरिहर मिश्रा, श्याम नारायण पांडेय, संतोष रैकवार प्रमुख रूप से शामिल रहे। बबेरू मंडल में मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देते हुए पश्चिम बंगाल की घटनाओं का घोर विरोध कर कड़े शब्दों में निंदा की गई। यहां बबेरू चेयरमैन विजयपाल सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, रिंकू सिंह, पंकज द्विवेदी, राम नरेश मिश्रा, राम प्रकाश साहू, वैभव सोनी, सिद्धार्थ द्विवेदी, संतोष बाथम पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, सुशील नामदेव, सुनीता बाल्मीक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोमिल तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नरैनी मंडल में मंडल अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देते हुए पश्चिम बंगाल की घटनाओं पर क्षोभ व्यक्त करते हुए निंदा की गई। धरने में ओम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री भाजपा अशोक कुशवाहा, वीरेन्द्र द्विवेदी, मनोज जोशी, सुमित द्विवेदी, अनुपम त्रिवेदी, राजकुमार कुरील, दयाराम यादव, गोरेलाल कबीर, रामदीन साहू, कुंवर पाल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिन्दवारी मंडल में जिला मीडिया प्रभारी आनंदस्वरूप द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धरना देते हुए पश्चिम बंगाल में हो रही घटनाओं की घोर निंदा की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंदस्वरूप द्विवेदी ने कहा कि रविवार 2 मई 2021 से लेकर अब तक पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की घटनाओं में कई भाजपा कार्यकर्ताओं की जानें गई हैं, कई जगह भारतीय जनता पार्टी के जिला और स्थानीय कार्यालयों को आग के हवाले किया गया है तो कई जगह आम लोगों के घरों पर हमले भी किए गए हैं। हिंसा का तांडव इतना विकराल है कि बंगाल के राज्यपाल महोदय को भी इस पर वक्तव्य देना पड़ा है। ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार में अब तक 140 से अधिक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जान चली गई है। लेकिन प्रशासन अब तक आंखें मूंदे बैठा है। इसका पार्टी कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करती है। भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए किए गए धरना और विरोध के बीच भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे के अंदर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के घर और दुकान तक जला दिए गए हैं। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हिंसा के तांडव के जो वीभत्स दृश्य सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंताजनक, डरावने और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!