Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

धाता गेहूं क्रय केंद्र में किसानों ने एस एम आई पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी से लगाया धांधली का आरोप

धाता गेहूं क्रय केंद्र में किसानों ने एस एम आई पर कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी से लगाया धांधली का आरोप

खागा (फतेहपुर)धाता गेहूं क्रय केंद्र में एस एम आई की खाऊं कमाऊं नीतियों के चलते किसान परेशान। क्रय केंद्र में किसानों का गेहूं खरीदी जाने में जिम्मेदाराना अधिकारियों द्वारा आनाकानी एवं परेशान किए जाने को लेकर किसानों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओमप्रकाश गिहार शिकायत किया। जिस पर इन्होंने मौके पर पहुंचकर एस एम आई से फोन पर वार्ता कर किसानों की समस्याओं को निस्तारित किया।
खागा तहसील क्षेत्र के धाता गेहूं क्रय केंद्र में किसानों का गेहूं खरीदे जाने में एस एम आई द्वारा टालमटोल किया जाता है। जिस पर किसानों ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश गिहार से शिकायत किया ।जिस पर पूर्व प्रत्याशी कांग्रेश पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गिहार ने किसानों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कहा कि किसानों का गेहूं क्रय केंद्र में एस एम आई द्वारा खरीदने में टालमटोल किया जा रहा है। और किसानों को यह कहकर वापस किया जाता है कि आप का गेहूं अच्छा नहीं है या फिर कागज में कमी दिखाकर उन्हें वापस कर दिया जाता है। और इन्होंने किसानों की समस्याओं का निस्तारण करते हुए कहा कि क्रय केंद्र में किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर धाता एस आई से वार्ता किया गया है। सभी का गेहूं खरीदा जाएगा ।सभी लोग अपना रजिस्ट्रेशन ठीक करा कर रखें। और इन्होंने सभी किसान भाइयों से कहा है कि अपना गेहूं व्यापारियों को न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!