उत्तर प्रदेश बांदा

पंचायत चुनाव के अंतर्गत शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार जिला पंचायत सदस्य का किया गया नामांकन कार्यक्रम

खबर जनपद बांदा से है जहां पर तय कार्यक्रम अनुसार भाजपा के सभी 30 जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार प्रातः 11:00 बजे वृंदावन गार्डन में एकत्रित हुए जहां भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के नेतृत्व में सभी प्रत्याशियों का सम्मान किया गया तदुपरांत पैदल जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सभी प्रत्याशियों द्वारा अपना अपना नामांकन भर कर जमा किया गया। वृंदावन गार्डन में आयोजित प्रत्याशियों के सम्मान समारोह के दौरान जिला पंचायत वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी रही गीता सागर, भाजपा नेता कमलेश श्रीवास्तव तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे सुरेंद्र सिंह एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। नामांकन करने वाले भाजपा के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों में वार्ड नंबर 1 से दिनेश निषाद, वार्ड नंबर 2 से धनंजय करवरिया, वार्ड नंबर 3 से मंजू देवी, वार्ड नंबर 4 से अजय सिंह पटेल, वार्ड नंबर 5 से देवानंद द्विवेदी, वार्ड नंबर 6 से सुनील पटेल, वार्ड नंबर 7 से सीताराम भारतीय, वार्ड नंबर 8 से राजनारायण द्विवेदी, वार्ड नंबर 9 से शशिप्रभा सिंह, वार्ड नंबर 10 से ममता देवी, वार्ड नंबर 11 से विजयपाल निषाद, वार्ड नंबर 12 से स्वेता सिंह, वार्ड नंबर 13 से राजकुमारी, वार्ड नंबर 14 से रेखा देवी, वार्ड नंबर 15 से वंदना प्रजापति, वार्ड नंबर 16 से संतराम सिंह, वार्ड नंबर 17 से कृष्ण किशोर खंगार, वार्ड नंबर 18 से लक्ष्मीनिया, वार्ड नंबर 19 से सदाशिव अनुरागी, वार्ड नंबर 20 से प्रदुम्न नरेश आजाद, वार्ड नंबर 21 से सीमा देवी, वार्ड नंबर 22 से आनंद गौतम, वार्ड नंबर 23 से आशा देवी, वार्ड नंबर 24 से मृत्युंजय चतुर्वेदी, वार्ड नंबर 25 से संजना कुशवाहा, वार्ड नंबर 26 से आराधना देवी, वार्ड नंबर 27 से रामबाबू त्रिपाठी, वार्ड नंबर 28 से सदाशिव भारतीय, वार्ड नंबर 29 से शिव शरण सिंह तथा वार्ड नंबर 30 से भोला कबीर ने अपना नामांकन दाखिल किया।
वृंदावन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह द्वारा किया गया इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक राजकरन कबीर, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के पदाधिकारी अयोध्या सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह , पंचायत चुनाव के जिला संयोजक संतोष गुप्ता, जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours
संवाददाता – मितेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!