Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

पुलिस ने 03 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

बांदा, 29 अक्टूबर 2023

बांदा पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 29.10.2023 को थाना नरैनी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तों को कालिंजर रोड कस्बा नरैनी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 03 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद किया गया है, वही गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश सिसौदिया पुत्र धर्म सिंह सिसौदिया नि0 कंचनपुर थाना चंदला जनपद छतरपुर म0 प्र0
2. निक्की सिसौदिया पुत्र बुद्धसिंह सिसौदिया नि0 कंचनपुर थाना चंदला जनपद छतरपुर म0 प्र0
3. आदित्य सिसौदिया पुत्र संतोष सिसौदिया नि0 कंचनपुर थाना चंदला जनपद छतरपुर म0 प्र0 को पुलिस ने गिरफतार कर सामान की बरामदगी 03 किलो 700 ग्राम अवैध सूखा गांजा भी बरामद किया है।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!