Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

हेमंत कुमार सिंह को विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर जनपदवासियों में छाई खुशी की लहर

 

बांदा, 11 सितंबर 2023

विश्व हिन्दू महासंघ भारत के राष्ट्रीय सचिव पद पर बांदा के वरिष्ठ समाजसेवी हेमन्त कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ ने विज्ञप्ति में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त सुरेन्द्र नाथ अवधूत ने उत्तर प्रदेश मातृशक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सन्तोष मिश्रा की अनुशंसा पर हेमन्त कुमार सिंह को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है और आशा व्यक्त की है कि वे विश्व हिन्दू महासंघ के संविधान के अनुसार कार्य करेंगे। संगठन के पदाधिकारियों सहित तमाम नगरवासियों ने विश्व हिन्दू महासंघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर हेमन्त कुमार सिंह को बधाईयां दी हैं।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!