Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

जोर शोर के साथ कार्यकर्ताओं ने यदुवंशी अंशु यादव का किया स्वागत

जोर शोर के साथ कार्यकर्ताओं ने यदुवंशी अंशु यादव का किया स्वागत

खागा (फतेहपुर) समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहनी प्रदेश कार्यकारणी सदस्य यदुवंशी अंशु यादव का खागा नगर में जोरदार स्वागत किया गया ।तथा नगर भ्रमण कर जनसंदेश दिया। और नगर पंचायत में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया।
तत्पश्चात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े जोरदारी के साथ जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल मालाओं आच्छादित कर दिया। और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तर पर पहुंचने पर बधाइयां दिया। और इनके साथ हर समय साथ देने का वादा किया। वही यदुवंशी अंशु यादव ने आए हुए समस्त कार्यकर्ता बंधुओं को आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस मौके पर खागा सपा नगर अध्यक्ष कलीम शेख, पूर्व नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, अलबक्स सौदागर, राहुल यादव, गोपी यादव, जुबरील कुरैशी, सिकंदर मौर्य, दिग्विजय यादव, आशीष कुमार, योगेंद्र यादव, जावेद रजा रजवी नगर सचिव, अनिकेत ,अरुण, कुलदीप सविता अरविंद यादव मुकेश पटेल नगर सचिव रवि बाल्मीकि नगर सचिव सहित तमाम कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!