Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक संपन्न

 

खागा फतेहपुर ::- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक ऐरायां ब्लॉक के ग्राम उमरपुर गौती काजीपुर में उमर प्रधान के संयोजन में की गयी जिसमे युवा ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह ने किसानो को मजबूती के साथ इकट्ठा किया और ज़्यादा से ज्यादा किसानो को जागरूप कर सदस्यता के लिए प्रेरित किया। युवा किसान नेता अंकित सिंह चौहान ने आने वाली 25 सितम्बर को महापंचायत हेतु लखनऊ में भारी भीड़ के साथ 24 सितम्बर को खागा स्टेशन से हजारो की भीड़ में चलने के लिए सभी किसानो से आह्वान किया।युवा किसान नेता अंकित सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया, अजय प्रजापति आईटीसेल मिडिया प्रभारी पहुंचे। आज की बैठक में कफील प्रधान, रनमन यादव, अकील मुस्ताक समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे। मो. अहमद गौती को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतक की सदस्यता दिलाई गयी।

Crime24hours/संवाददाता सूरज कुमार सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!