Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

कार सवार चोर बकरा चुराकर हुए फुर्र परिजन हुए बेहाल

फतेहपुर ::- जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में इन दिनों बकरी- बकरे और भैसों की चोरियां बढने लगीं है। गाँव के लोगों के घरों में आधी रात को या फिर भोर पहर कभी यह चोर लोडर, कार, या फिर बाइक पर चोर चोरी कर ले जाते हैं।वही इन घटनाओं में पुलिस को भनक नहीं लग पाती है। जब पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास शिकायत चिठ्ठी लेकर थाना पर जाता है।तो पुलिस को घटना की सही जानकारी मिल पाती है। वही थाना क्षेत्र में दर्जनों चोरियां क्षेत्र में हुईं।लेकिन एक भी घटनाओं का खुलासा पुलिस नही पाई।

बीती रात कस्बा में थाने से महज कुछ ही दूरी पर कार सवार चोरों ने घर के बाहर बंधी दो बकरी व तीन बकरे चुरा ले गए।गृहस्वामी की नींद खुलने पर हड़कंप मच गया।पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी धर्मेंद्र लोधी पुत्र रामेश्वर लोधी ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बतायाकि वह बीती शाम अपने परिवार के साथ खाना खाकर गहरी नींद में सो रहे थे।जब अचानक नींद रात में खुली तो देखा कि खुटे से बकरी और बकरे गायब है। और नजदीक से खुट्टा पर देखा तो गिरवा आधे कटे हुए खुटे में लगे हैं। चोरों ने कोई तेज धार औजार से गिरवा कट कर बकरी और बकरे चुरा ले गए हैं।ऐसा अनुमान लग रहा है कि रात में कार सवार चोरों ने दो बकरी और तीन बकरे चुरा ले गए।जिसकी कीमत लगभग पैंतीस हजार रुपए है। पीड़ित व्यक्ति ने बतायाकि कस्बा का ही एक व्यक्ति कई दिनों से बकरे खरीदने के लिए आता था।बीती शाम को कई बार घर की तरफ चक्कर लगाया।जिससे पीड़ित ने उस पर शंका के आधार पर नामजद शिकायती पत्र दिया है।इसके पहले भी कस्बा सहित अन्य गाँव में भी दर्जनों बकरी चोरी चली गई।जिनका आजतक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।जांच पड़ताल किया जा रहा है। नामजद व्यक्ति से पुछताछ किया जा रहा है।

Crime24hours/संवाददाता रोहित सिंह चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!