Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक आज हुई

फतेहपुर ::-

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक 15 अगस्त हिंदुस्तानियों का महापर्व को ध्यान में रखते हुए आज 14 अगस्त को कराई गई।

मासिक बैठक में उप जिलाधिकारी महोदय नंद प्रकाश मौर्य जी को खागा तहसील क्षेत्र में हो रही किसानों की समस्या के बारे में बताया।

मासिक बैठक में सोनू परिहार जी, तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदोरिया जी, तहसील सचिव सूरज कुमार सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक सिंह यादव ,सोलंकी सिंह, अजय प्रजापति, रनमन सिंह यादव पूर्व (प्रधान कसरेहटा), मोहम्मद उमर (ग्राम प्रधान उमरपुर गौती) ग्राम अध्यक्ष बंसीपुर सागर सिंह यादव, ग्राम अध्यक्ष लोहारन पुरवा मोहम्मद समसुल, साबिर, एकरार, मुस्ताक अहमद आदि पदाधिकारी मौजूद रहे खागा तहसील के कई गांव के किसान भाइयों मौजूद रहे।

माननीय उपजिलाधिकारी महोदय से किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बिजली व्यवस्था ठीक कराने को आग्रह किया गांव की सड़क एवं नालिया सही कराने का आग्रह किया।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने गांव में खंबे लगवाने एवं अच्छी बिजली किसान भाइयों को मिले ऐसा बिजली विभाग के अधिकारियों को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा साथिया अभी कहा किसान खुशी है तो पूरा भारत वर्ष खुश है किसान की फसल अच्छी होगी तो किसान खुशी होगा।

Crime24hours/संवाददाता सूरज कुमार सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!