देवरिया

अभिषेक पाण्डेय “रुपक” बने तीरंदाजी संघ के महासचिव

देवरिया सदर विकास खण्ड के ग्रामसभा बतरौली पाण्डेय निवासी श्री संजय पाण्डेय के पुत्र अभिषेक पाण्डेय “रुपक” को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री अवनीश कुमार अवस्थी(आई०ए०एस०) की अनुज्ञा से जिला तीरंदाजी संघ देवरिया के महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के महासचिव अजय गुप्ता द्वारा की गई ।

अभिषेक पाण्डेय “रुपक” वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के सहयोगी के पद पर कार्यरत हैं,इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा के सहयोगी के रूप में कार्यरत थे,श्री पांडेय भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदों पर भी कार्यरत रहे हैं,पूर्व क्षेत्रीय संयोजक भाजपा आई टी सेल,गोरखपुर क्षेत्र, पूर्व जिला संयोजक भाजपा आई टी सेल,देवरिया,पूर्व क्षेत्रीय डाटा बैंक प्रमुख गोरखपुर क्षेत्र, उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आई टी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के ई–गवर्नेंस सोसायटी के सदस्य/सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाए दे चुके है ।
इनके मनोनयन पर उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यपाल राजस्थान श्री कलराज मिश्र , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ श्री विजय बहादुर पाठक,संयुक्त सचिव एवं तीरंदाज योगेंद्र सिंह राणा,आचार्य वेदकुमार, सत्यदेव प्रसाद,मृत्युंजय पाण्डेय, अम्बरीष “टन्नू”,संतोष उर्फ लड्डू सहित जनपद वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!