उत्तर प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय में हुआ भव्य कार्यकम का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय में हुआ भव्य कार्यकम का आयोजन।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सरकार की प्राथमिकता-प्रभारी मंत्री

कासगंज: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये संचालित मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद के प्रभारी मंत्री/मा0 राज्यमंत्री पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन विभाग उ0प्र0 श्री अनिल शर्मा जी की अध्यक्षता व विधायक अमांपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में शारदा जौहरी कन्या महाविद्यालय कासगंज के सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री जी द्वारा जनपद की प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रशसित पत्र प्रदान कर नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ मुख्यालय पर हुये मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभारी मंत्री जी ने मातृ शक्ति को नमन करते हुये कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने के लिये निरंतर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा रहे हैं। आप सुशिक्षित बनें, अपने अधिकारों को पहचानें। ताकि अन्याय के खिलाफ लड़ सकें। सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाइन नं0 और कानून आपकी सुरक्षा के लिये बनाये गये हैं। आज महिला के साथ कोई अपराध होता है तो तुरंत गिरफ्तारी किये जाने का प्राविधान है। विधायक अमांपुर ने महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि जुल्म न सहने की प्रवृत्ति बनायें। आपको किसी प्रकार का जुल्म नहीं सहना है। हमारी बेटियां राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर क्षेत्र में आगे हैं।
जिलाधिकारी चन��
ब्यूरो चीफ विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!