Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

लोकतंत्र सेनानी की हार्टअटैक से मौत

 

राजकीय सम्मान के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने दिया शोक श्रृद्धांजलि

खागा / फतेहपुर ::- सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के लोकतंत्र सेनानी रहे भैरों प्रसाद गुप्ता उम्र लगभग 78 वर्ष पुत्र मातादीन गुप्ता की दिनांक 23 फरवरी 2023 दिन बृहस्पतिवार समय लगभग प्रातः 1 बजे निधन हो गया।जिनका उनके पैतृक स्थान सुल्तानपुर घोष में राजकीय सम्मान के साथ पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में दोपहर 1 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
लोकतंत्र सेनानी को राजकीय शोक श्रृद्धांजलि देते हुए उप जिलाधिकारी मनीष कुमार व क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर घोष इंस्पेक्टर मय फोर्स के साथ उनके पैतृक आवास पहुंचकर शोक श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया। और इन्होंने बताया कि यह लगभग 78 साल आयु के बताया जा रहा है। और कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकाम की डिग्री हासिल करने के उपरांत कुछ दिनों तक सामाजिक कार्य किया।तथा फिर लोकतंत्र सेनानी रक्षक में भर्ती हो गए। लोकतंत्र सेनानी रक्षक आई आर डी मिशन के तहत सन् 1976 में आंदोलन किया था। जिसमें इन्होंने तीन महीना तक जेल कांटे थे। इसके बाद सन् 1980 से 90 तक अपने पैतृक गांव सुल्तानपुर घोष प्रधान भी रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!