Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

महाआरती में गूंजे मां जगदंबा के जयकारे, बांदा गिरजा मैरिज हाल में संपन्न हुई महाआरती

बांदा 27 नवंबर 2022

भगवती मानव कल्याण संगठन सत्य धर्म का रक्षक है। नशा मुक्त जीवन अपनाओ,जीवन अपना सफल बनाओ। आपको बता दे उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बांदा द्वारा हर माह की भांति आज बांदा गिरजा मैरिज हाल में संपन्न हुई महाआरती क्रम, महाआरती में गुरुवर श्री के जयकारे राजेंद्र श्रीवास व मां जगत जननी के जयकारे लक्ष्मी कुशवाहा द्वारा भव्यता पूर्ण संपन्न किए भक्ति मय हुआ पंडाल। आज की पावन दिव्य महाआरती में रामसिंह गौर,लल्लू राम, राजपूत,सेवालाल, राममिलन कुशवाहा,गुड़िया सिंह इन पांच मां भक्तो द्वारा आरती को संपन्न किया गया।
उसी क्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के उपाध्यक्ष,दिलीप यादव द्वारा महाआरती का संचालन किया गया।
विगत कई वर्षों से जनपद बांदा में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बांदा द्वारा जनजागरण अभियान श्री दुर्गा चालीसा पाठक्रम निशुल्क कराए जाते है , एवम पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम से एकाकार महाआरती को संपन्न किया जाता है।
इसी क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े जनपद में टीम प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे है जो हर गांव या हर जिले में निशुल्क श्री दुर्गा चालीसा पाठ कर्म करवाए जाते है जिससे लोग नशा मुक्ति मांसाहार मुक्ति जीवन जीने का संकल्प लेते है और धर्म सतमार्ग पर चलकर अपना जीवन सफल बनाते है , उसी प्रकार आज जिला टीम लक्ष्मी कुशवाहा ने वो पांच साधना क्रम को बताया जिससे मनुष्य के जीवन पर बदलाव होगा अपने घर में मां जगतजननी का ध्वज लगाए, माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं, नित्य शक्तिजल का पानकरे, गुरुवार का व्रत रहें, रक्षाकवच धारण करें।
इसी क्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बांदा के उपाध्यक्ष विमल कुमार पटेल, ने बताया आप नशे मांस से मुक्त चरित्रवान बन करके तो देखो और फिर मां के चरणों में बैठकर साधना करो आपके जीवन पर नई चेतना का विचार होगा, वर्तमान में समय में भगवती मानव कल्याण संगठन के कई हजारों संकल्पित सक्रिय कार्यकर्ता देशभर में जनजागरण के अति महत्त्वपूर्ण क्रमो के माध्यम से पूर्ण नशा मुक्त मांसाहार मुक्त व चरित्रवान जीवन जीने की प्रेरणा सतत प्रदान कर रहे है।
इसी क्रम पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार सोनी ने इस महाआरती में आए हुए नए मां भक्तों टीम प्रमुख एवं पदाधिकारियों को गुरुवर की विचारधारा पर दिशा निर्देश निर्देश किया और आगे आने वाले के सभी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण चिंतन प्रदान किए।
इसी क्रम पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीराम सिंह गौर ने सभी आए हुए मां भक्तो और बताया कि परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने जन जन के कल्याण के लिए ही अपने इस जीवन को समाज के लिए समर्पित किया है आप सभी लोग विचार धारा पर एक कदम चले गुरुवर दस कदम आपको चलने की शक्ति प्रदान करेंगे,
जब बांदा 19 नवम्बर को गुरुवर श्री आए उस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए जनपद बांदा से लेकर ग्राम भदवा तक का जो जनजागरण यात्रा रही वह बहुत ही सराहनीय और सभी के प्रयासों से सफल रही इस प्रकार हमारे आराध्य शक्तिपुत्र जी महाराज ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। भगवती मानव कल्याण संगठन भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील अध्यक्ष सुरेश कुमार श्रीवास ने आए हुए सभी मां भक्तों को आभार व्यक्त किया।
इस महाआरती में एक सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित होकर महाआरती का लाभ लिया, एवम जनपद व कई क्षेत्रो से आए हुए कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी लोग उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!