उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तिीकरण अभियान के अंतर्गत छात्राओं को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक।

महिला सशक्तिीकरण अभियान के अंतर्गत छात्राओं को योजनाओं की जानकारी देकर किया गया जागरूक।
कासगंजः विकास खण्ड अमांपुर के फूलवती देवी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय- गुलरिया, में वन स्टाॅप सेन्टर महिला कल्याण विभाग, कासगंज की मैनेजर प्रिंयका यादव के द्वारा‘‘मिशन-शक्ति‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाआंे द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य/उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं के विषय पर चर्चा की एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमगंला योजना, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, विवाह टास्क फोर्स, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के द्वारा जागरूक किया गया। वन स्टाॅप सेन्टर की केस वर्कर सन्ध्या पाल ने बालिकांओं को आत्मरक्षा के तरीके बताऐ एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के हित मंे चलाई जा रहीं विभिन्न योंजनाओं से अवगत कराया। स्टाफ रश्मि पाल ने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं से आग्रह किया कि वे नियमिति रूप से छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे 181-महिला हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 108 इमरजेंसी नम्बर 112, फायर बिग्रेड 101, एम्बूलेंस 102, 1098 चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाये। वन स्टाॅप सेन्टर की गुलनाज, महिला आरक्षी बबीता कुमारी, अनुज यादव, विद्यालय के प्राधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएंे मौजूद रहीं।
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!