उत्तर प्रदेश

नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के कार्यों में परिवर्तन।

नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारियों के कार्यों में परिवर्तन।
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जनपद कासगंज की नगर निकायों में कार्यरत अधिशाषी अधिकारियों के कार्यों में जनहित में कुछ परिवर्तन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी ए0के0श्रीवास्तव ने बताया कि अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत भरगैन कुलकमल सिंह से नगर पंचायत बिलराम का अतिरिक्त प्रभार हटाते हुये अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सिढ़पुरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सहावर प्रमोद कुमार वैश्य को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बिलराम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अमांपुर का अतिरिक्त प्रभार उपजिलाधिकारी सहावर को अपने वर्तमान कार्यों के साथ साथ सौंपा गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
———–
विकार खान कासगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!