Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

अमौली विकासखंड फतेहपुरकेअंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ने किसानों को बितरित किए बीज

 

अमौली/फतेहपुर ::- जनपद फतेहपुर के अमौली विकासखंड अंतर्गत उद्यान विभाग फतेहपुर की ओर से बकियापुर पौधशाला में क्षेत्र के किसानों को लहसुन और प्याज के बीजों का नि:शुल्क बितरण जहानाबाद विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल की गौरवमयी उपस्थिति में किया गया।विधायक ने सरकार द्वारा संचालित किसान हित योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने में किसान बन्धुओं का अहम योगदान है। उन्होंने सशक्त भारत के निर्माण में सशक्त रक्षा तन्त्र की भी बात कही और कहा कि एक समय ऐसा था जब चीन जैसे देश से युद्ध में हमारी सीमित ताकत थी।आज मोदी युग में भारत सशक्त हुआ है और अब किसी दूसरे देश की सामान्य हिम्मत नहीं है कि हमारी सीमाओं का अतिक्रमण कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री डा राम भक्त वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने पहली बार 2018 के बजट में भारत के किसानों की आय दुगुना करने का संकल्प लिया और डॉक्टर स्वामिनाथन की रिपोर्ट को लागू करते हुए फसल की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देना तय किया। किसानों की आय दुगुना करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह तथा लगभग- एक सैकड़ा किसानों ने लहसुन और प्याज के बीज प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री सत्यप्रकाश शुल्क, मंत्री शशि कांत पाल,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिन्टू चक , प्रगति शील किसान श्री रमाकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

 

Crime24Hours/संवाददाता रोहित सिंह चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!