Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर ने दीपोत्सव के पूर्व त्योंहार सामग्री का बस्ती में वितरण किया

 फतेहपुर ::- विगत वर्षों की भांति दीपोत्सव के पूर्व भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर उ.प्र. के द्वारा विशेष पर्वो व दिवसों पर गरीब असहाय निराश्रित तबके के जो त्यौहार सामग्री लेने में असमर्थ होते हैं।उन्हें खाद्य सामग्री देने का काम किया जाता है।क्योंकि आज भी हमारे देश में बहुत से ऐसे परिवार है।जो गरीबी के कारण खुशियां नहीं बटोर पाते। *इसके लिए भोजन जन सेवा समिति फतेहपुर उ.प्र.की ओर से मुरझाए हुए चेहरे पर मुस्कान लाने का छोटा सा प्रयास किया गया।आज बृहस्पतिवार को दोपहर 2:00 बजे 5 दिवसीय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पूर्व में चयनित किए हुए खलील नगर के एक सैकड़ा बच्चों व वृद्ध महिला पुरुषों को लईया,गट्टा,पट्टी,मोमबत्ती इत्यादि का वितरण किया गया।* दीपोत्सव के पूर्व त्यौहार खाद्य सामग्री का पैकेट पाकर सभी बच्चों के चेहरों पर खुशी आई और वृद्धजनों ने पहुंचे पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया।।
*समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि हम सभी सक्षम लोगो का ये दायित्व बनता है।कि हम यदि सक्षम हैं।तो अपने आसपास के गरीब असहाय झुग्गी झोपड़ी में रहने वालों की विशेष पर्व एवं दिवसों से संबंधित सामग्री देकर।ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए।कमजोर तबके के लोगों की मदद करना मतलब ईश्वर की भक्ति करने के बराबर है।* संस्था के कुमार शेखर ने अपील कि यदि आपके पास ऐसे लोग हैं।जो त्यौहार सामग्री लेने में असमर्थ है।तो उनकी जानकारी संस्था तक पहुंचाएं।ताकि उन तक भी त्योहार सामग्री पहुंचाई जा सके।इस दीवाली कोई घर या परिवार त्यौहार सामग्री के बिना सुना ना रहे।त्यौहार सामग्री का वितरण 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगा।

इस पुनीत कार्य के सहयोगी बने सपना सिंह,मनीष केसरवानी,दिलीप यादव,शैलेश साहू,नरेश गुप्ता,अंकित वर्मा,अमित सोनी,आचार्य रामनारायण,सागर कुमार, श्रेष्ठ रस्तोगी,रमन अग्रहरि,अनिरुद्ध मौर्य,सर्वेश गुप्ता,वारिस अली शानू,श्रेष्ठ गुप्ता आदि।

Crime24hours/ संवाददाता रोहित सिंह चौहान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!