Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों में छाई खुशी की लहर

 

बांदा 25 अगस्त 2022

वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशी जाहिर की।
आपको बता दे कि शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का समाचार आते ही बांदा जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करा कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी और संगठन अत्यधिक शक्तिशाली होकर उभरेगा।
इस अवसर पर शैलेंद्र जायसवाल, योगेश जैन, किसान मोर्चा जिला मंत्री ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, गुलाम साबिर, मुकेश जैन, नरेश शुक्ला, अतुल खटीक, प्रांजल मिश्रा, मनीष साहू, दिलीप तिवारी, धीरेंद्र धीरू आदि भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस विषय की संपूर्ण जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा प्रदान की गई।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!