Breaking News

बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले।

संजय कुमार मिश्र।

प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।

जिले में आज बारिश हो जाने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं, जिले के किसान किसी तरीके से धान की रोपाई तो कर लिए थे, किंतु बारिश ना होने के कारण किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। उनकी फसलें  वर्षा न होने के कारण सूख रही थी। आज भगवान इंद्र देव प्रसन्न हुए और जिले मे अच्छी खासी बरसात हुई जिसको लेकर किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिल गए। वर्षा हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है।

error: Content is protected !!