Breaking News उत्तर प्रदेश कौशाम्बी

संजय के चयन से परिजनों में खुशी का माहौल

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी अंतर्गत अंबेडकर नगर मोहल्ले के बिसारा गांव निवासी संजय कुमार का इलाहाबाद हाई कोर्ट में समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है।संजय ने परीक्षा में 292 रैंक हासिल कर जनपद का नाम रौशन किया है ,संजय के चयन से परिजनों में खुशी का माहौल है।नगर पालिका परिषद भरवारी के बिसारा गांव निवासी संजय कुमार तीन भाई एवं एक बहन हैं। संजय बचपन से ही पढ़ने लिखने में काफी होशियार रहे। उन्होंने भरवारी कस्बे से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद मंझनपुर से हाई स्कूल की परीक्षा पास किया। इंटर की परीक्षा उन्होंने प्रयागराज से पास किया। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा वर्ष 2014 में पास की। वर्ष 2016 में परास्नातक की डिग्री हासिल की और फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। संजय यूपीएससी, यूपीपीएससी, सचिवालय समीक्षा अधिकारी, इलाहाबाद हाई कोर्ट समीक्षा अधिकारी सहित कई भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। लेकिन सफलता इलाहाबाद हाई कोर्ट समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में मिली। इसका रिजल्ट मार्च 2022 में ही आ गया था। लेकिन भर्ती को लेकर विवाद हो गया था। असफल अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सुनवाई किया और फैसला सफल अभ्यर्थियों के पक्ष में सुनाया। संजय ने 292 रैंक हासिल किया और उनका समीक्षा अधिकारी के लिए चयन हुआ। परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने संजय को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। इस दौरान पिता बीरन प्रसाद, माता सुनीता देवी, भाभी प्रभा देवी,भैया मनोज कुमार, दीपक कुमार, रामबाबू सहित परिवार के अन्य लोग शामिल रहे।

हितेश यादव✍? पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!