Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

समाचार पत्र विक्रेता संघ ने साइकिल पर तिरंगा लगा तिरंगा अभियान चलाया

 

जनपद बांदा।

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के तिरंगा वितरण अभियान को लेकर समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा के द्वारा सभी अखबार वितरक साथियों को साइकिल में तिरंगा लगाकर अभियान चलाया गया एवं एवं सभी को घर-घर तिरंगा लगाने को भी सभी अखबार वितरक साथियों को तिरंगा उपलब्ध करवाया गया। जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि इस अभियान को लेकर समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदाधिकारी सभी वितरक साथियों को जागरूक कर रहे हैं। वितरक साथी सुबह अखबार डालने के समय घर घर भी जागरूक कर रहे हैं और तिरंगा लगाने का अभियान लगातार जारी है। इस मौके में संरक्षक राजकुमार गुप्ता जिला महामंत्री कमलेश पाल जिला कोषाध्यक्ष हबीब अहमद संजय गुप्ता सुरेश गुप्ता आकर्षित मिश्रा शेखर राजेश कुमार जयप्रकाश कबीर आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!