Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपाईयों ने मौन जुलूस निकालकर मनाया विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस, देश के वीर सपूतों को किया नमन

 

जनपद बांदा।

भाजपा ने रविवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए जनपद के सभी 14 मंडलों सहित जिला मुख्यालय में मौन जुलूस निकाला और विभाजन की विभीषिका झेलने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
रविवार को भाजपा द्वारा सभी मंडलों में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला भाजपा द्वारा रामलीला मैदान से मौन जुलूस निकाला गया। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह के नेतृत्व में मौन जुलूस रामलीला मैदान से महेश्वरी देवी मंदिर, चौक, सब्जी मंडी, छावनी होते हुए जिला पंचायत परिसर पहुंचा, जहां अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मौन जुलूस का समापन किया गया। समापन अवसर पर विभाजन की विभीषिका झेलने वाले वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मौन जुलूस में शामिल उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि 14 अगस्त का दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने की न केवल याद दिलाता है बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव की भावना भी मजबूत होती है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारत का विभाजन अभूतपूर्व मानव विस्थापन और मजबूरी में पलायन की दर्दनाक कहानी है। विश्वास और धार्मिक आधार पर एक हिंसक विभाजन इस दुनिया ने इससे पहले कभी नहीं देखा। कोंग्रेस और मोहम्मद अली जिन्ना ने निजी स्वार्थ के लिए लाखों लोगों का बलिदान दिया। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने कहा कि एक जिद्द जिसने बदल दी लाखों लोगो की तकदीर। अखंड भारत के दो टुकड़े कर नफरत का बीज बोया गया। वो काला दिन जिसे आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के नाम से जानते है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, अशोक त्रिपाठी जीतू, बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव तथा लवलेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, संतोष नायक, माता बदल प्रजापति, विजय बहादुर सिंह परिहार एडवोकेट, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मनोज पुरवार, रागिनी शिवहरे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, प्रेम नारायण द्विवेदी, पंकज रेकवार, संतु गुप्ता, कल्लू सिंह राजपूत, वंदना त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, संजीव निगम, धीरेंद्र सिंह धीरू, चारुचंद्र खरे, सत्य प्रकाश सराफ, उत्तम सक्सेना, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अमित भोलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!