Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब

तिंदवारी (बांदा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित तिंदवारी मंडल की तिरंगा यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जहां तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय गीत सहित अन्य देशभक्ति गीतों पर थिरकते लोगों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम के जय घोष किये।
बुधवार को कस्बे के काली माता मंदिर प्रांगण से प्रारंभ तिंदवारी मंडल की तिरंगा यात्रा कस्बे के भिडौरा रोड चौराहा, बबेरू तिराहा, थाना, गैस एजेंसी होते हुए विकासखंड परिसर में पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के जलसा की राज्य मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक रामकेश निषाद ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जन आंदोलन बन गया है। राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए सभी प्रकार के भेद मिट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक आवाहन पर देश की सम्मानित जनता ने अपार जनसमर्थन देकर उनके प्रति अपने विश्वास को बार-बार दर्शाया है। तिरंगा देश की आन बान शान है। तिरंगे को फहराने से देश भक्ति का संचार होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान आज समूचे देश में चलाया जा रहा है।

 


इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक राज नारायण द्विवेदी, दिलीप गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, चंद्र भूषण सिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला मंत्री सत्येंद्र प्रताप सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सुंदर सिंह परिहार, सुरेंद्र सिंह छेददू भैया प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष, सिंघौली प्रधान अरुण कुमार शुक्ला, राजू सिंह फौजी, नीलेश मिश्रा,अखिल पटेल, आनंद त्रिपाठी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साबिर खान, बिछवाही प्रधान जगपत सिंह, नीलकंठ गुप्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता, किसान, दलित, युवा चेतना संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, डॉ गोपाल गुप्ता, अरुण सिंह पटेल, अलख नारायण मिश्रा, दीपक सिंह परिहार,अमित अवस्थी, कपिल तिवारी, महा नारायण शुक्ला, शोभित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मितेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!