Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

भाकियू अराजनैतिक के ग्राम अध्यक्ष बने जगदीश सिंह चौहान

भाकियू अराजनैतिक के ग्राम अध्यक्ष बने जगदीश सिंह चौहान

खागा (फतेहपुर)भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के निर्देशानुसार ऐरायां ब्लाक अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सोलंकी व महेंद्र सिंह भदोरिया की अध्यक्षता में ऐरायां ब्लाक के दवनापर मजरे कल्लनपुर में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया गया तथा ग्राम अध्यक्ष का चयन किया गया।
खागा तहसील क्षेत्र के ऐरायां ब्लॉक क्षेत्र के दवनापर मजरे कल्लनपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक दल की बैठक करते हुए खागा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान चलाया गया । जिसमें सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में जगजीत सिंह चौहान को ग्राम अध्यक्ष व सुमेर सिंह को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। और इन्होंने बताया कि इस मौके पर उपस्थित किसानों की आयी समस्याओं को भी उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
‌‌ इस मौके पर खागा तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह भदोरिया, ऐरायां ब्लाक अध्यक्ष गोवर्धन सिंह सोलंकी, कुलदीपसिंह न्याय पंचायत अध्यक्ष, गोपाल सिंह संगठन मंत्री, राम मूरत सिंह, अमृतलाल ,सुरेश सिंह संरक्षक सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!