Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में मनाया गया सावन हरियाली महोत्सव, चिल्ला रोड स्थित एकेडमी में हुआ आयोजन

 

जनपद बांदा।

सोमवार को चिल्ला रोड में स्थित भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी में सावन के इस आकर्षक मौसम में हरियाली महोत्सव मनाया गया। यह महोत्सव 25 जुलाई से शुरु होकर 1 अगस्त तक पूरे सप्ताह चलेगा। आज महोत्सव का प्रथम दिन था। जिसमें सभी बच्चे और सभी शिक्षिकाएं हरी ड्रेस में विद्यालय परिसर में आए जिससे पूरा विद्यालय हरा भरा और खुशहाल नजर आने लगा। भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी की प्राचार्या प्रो.डा.मोनिका मेहरोत्रा ने बच्चों को हरे रंग के महत्व और हरियाली सावन के विषय में बताया स उन्होंने बच्चो को बताया की हरा रंग खुशहाली और उर्जा का प्रतीक है स सावन के महीने में नए पौधों का बीजों से अंकुरण होता है। प्रकृति हरे परिधान से सुसज्जित हो जाती है स वातावरण मिट्टी की सोंधी दृ सोंधी खुसबू से महक उठता है स प्राचार्या ने धरती माँ को इस अनमोल और निरूस्वार्थ उपहार के लिए धन्यवाद दिया।
भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी के नामित चेयरमैन अंकित कुशवाहा ने बच्चों को सावन हरियाली महोत्सव के विषय में बताया स उन्होंने बताया की सावन के महीने में हर तरफ हरियाली होती है और शुद्ध और ठंडी हवा का प्रवाह तन और मन दोनों को शांति प्रदान करता है। डायरेक्टर श्रीमती संध्या कुशवाहा ने बच्चो को सावन हरियाली उत्सव मनाने के लिए शुभकामनाये दी स विद्यालय के दिशा निर्देशक मंडल के सदस्य राम लखन कुशवाहा ने बच्चो को टाफी बांटकर उन्हें आशीर्वाद दिया और सभी को सावन के महीने में पौधे या वृक्ष लगाने की सीख दी। इस महोत्सव को सभी शिक्षकों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस कार्यकृम का आयोजन विद्यालय के हिंदी एवं संस्कृत विभाग ने किया। इस कार्यकृम में अजय कुमार सैनी एवं निशा परवीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Crime 24 Hours से मितेश कुमार की रिपोर्ट

error: Content is protected !!