फतेहपुर

विश्व हिंदू परिषद की मलवा प्रखंड की हुई बैठक

संगठन विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियां।
चौडगरा फतेहपुर। रविवार को चौडगरा स्थित पंडित दीनदयाल सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की मलवा प्रखंड की बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठन विस्तार हेतु कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री चंडिका दीक्षित ने कहा कि हम सभी हिंदू आपस में भाई भाई हैं। कोई भी अछूता नहीं है। जाति पर बैठे हिंदुओं को एक सूत्र में बांधने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं का है। बजरंग दल विभाग संयोजक सानू सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि धर्मांतरण व लव जिहाद की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। गांव गांव में बजरंग दल की समिति बनाकर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का काम बजरंग दल करेगा। इसी के साथ ही बाबा बुढ़ा अमरनाथ चट्टानी जी की यात्रा, व अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्य विस्तार हेतु महेश को विभाग सह संयोजक, अमित सिंह को विवाह गौरक्षा प्रमुख, मनीष को विभाग सुरक्षा प्रमुख, हर्षित सिंह जिला सह विद्यार्थी प्रमुख, शिवम गिरी सह जिला विद्यार्थी प्रमुख, श्रवण सिंह प्रखंड संयोजक, नीतू दुर्गा वाहिनी संयोजिका, मीरा मातृशक्ति संयोजिका की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर विभाग सह संयोजक शैलेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुशील प्रजापति, प्रखंड मंत्री नीरज सिंह, प्रखंड सह मंत्री करन, जिला बलोपासना केंद्र प्रमुख ऋषि शुक्ला, प्रखण्ड मातृ संयोजिका सीमा साहू, दुर्गावाहिनी प्रखण्ड संयोजिका नीतू सिंह, रमन नीरा, बीटोला, किरन, सुनीता, संगीता, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!