Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

खागा तहसील में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ से न्याय की लगाई गुहार चौधरी आर एन मानव

खागा तहसील में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने को लेकर राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ से न्याय की लगाई गुहार –चौधरी आर एन मानव

खागा (फतेहपुर) मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव ने जनपद फतेहपुर के खागा तहसील में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने व पीड़ित कंधईलाल आदि को न्याय दिलाने की मांग के संबंध में राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को संलग्न प्रतिलिपि के साथ लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। और मांग किया।
मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आर एन मानव ने राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि फतेहपुर जनपद की सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसमें खागा तहसील के राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उक्त संबंध में मानव क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उप जिलाधिकारी खागा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया था। इतना ही नहीं सन 2015 में भ्रष्टाचार के विरोध में क्रमिक अनशन भी किया था। जिसका कोई सुधार नहीं हुआ ।जिसका ज्वलंत उदाहरण पीड़ित कंधईलाल निवासी रारी हाल मुकाम टेसाई खुर्द थाना खागा जनपद फतेहपुर का प्रार्थना पत्र शिकायती पत्र में संलग्न किया है। कंधई लाल के बाबा श्री रामसेवक पुत्र श्री अनंत धोबी जाति से है। जिसकी जमीन गाटा संख्या 3069 में रकबा 0.02100 हे 0 है। शीलू पत्नी नागेंद्र सिंह जो छत्रिय जाति से है। शीलू देवी को लेखपाल सगीर अहमद मोटी रकम लेकर रामसेवक धोबी की पुत्री बनाकर उक्त जमीन को वरासत कर दिया। जो नायब तहसीलदार विजयीपुर क्षेत्र के यहां अभी भी विचाराधीन है। पीड़ित के पिता स्वर्गीय रामखेलावन पुत्र रामसेवक न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते मर गए। परन्तु पीड़ित परिवार को अभी भी न्याय नहीं मिला। और इन्होंने मांग करते हुए कहा है कि उक्त प्रकरण की गंभीरता से जांच कराते हुए पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाने व खागा तहसील के राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाते हुए दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!