Breaking News उत्तर प्रदेश बांदा

नीरज निगम को विश्व हिंदू महासंघ भारत वर्ल्ड से बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर समस्त पदाधिकारियों एवं साथियों में खुशी की लहर

बांदा, 25 सितंबर 2023

विश्व हिंदू महासंघ भारत,वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन उत्तर प्रदेश के गोरक्ष पीठाधीश्वर महाराज राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, माननीय अमर सिंह गंगवार प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार एवम माननीय राजेश शुक्ला प्रदेश मंत्री की अनुसंशा पर नीरज निगम किरण कॉलेज चौराहा बांदा निवासी को विश्व हिंदू महासंघ भारत का बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए गए जिसपर उन्हे बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं दी जा रही है और संगठन की मजबूती के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र के जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, संभाग प्रभारी एवं समर्पित निष्ठावान पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को सशक्त बनाएंगे एवम संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे ऐसी वक्तव्य जाहिर किए।
आपको बता दे कि नीरज निगम भाजपा समर्थक मंच युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड अध्यक्ष, चित्रकूट धाम से मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल बांदा से वरिष्ठ मंत्री, एंटी करप्शन समाचार पत्र बांदा ब्यूरो चीफ भी है एवम स्वयं का संगठन बुंदेलखंड मानस जन कल्याण समिति के अध्यक्ष भी है जो की इस संगठन के माध्यम से गरीब बेसहारा लोगो को समुचित सहयोग करना एवम समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाना समाज में अच्छी पकड़ रखते हैं।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!