Breaking News उत्तर प्रदेश खागा फतेहपुर

चेयरमैन ने 15 वीं महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर उनके चित्र पर तिलक कर किया खुशी का इजहार

चेयरमैन ने 15 वीं महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर उनके चित्र पर तिलक कर किया खुशी का इजहार

खागा (फतेहपुर) नगर पंचायत के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार कक्ष में चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने भारत गणराज्य की 15 मी वह देश की प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उनके चित्र पर तिलक लगाकर खुशी का इजहार किया और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दिया।
खागा नगर पंचायत के अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह सभागार कक्ष में भारत गणराज्य की 15 वीं व देश की प्रथम आदिवासी महिला श्रीमती मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी का इजहार करते हुए उनके चित्र पर तिलक लगाकर शुभकामनाएं दिया ।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती गीता सिंह ,भाजपा के वरिष्ठ नेता व चेयरमैन प्रतिनिधि रामगोपाल सिंह ,महेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ अजय गुप्ता विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ,डॉक्टर शिव स्वरूप विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद जिला महामंत्री, शोभा अग्रवाल, राम प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!