संभल

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सभागार के प्रांगण में पंचायत कर प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का लगाया आरोप

सम्भल

सम्भल/बहजोई: भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी जनपद सँभल जिलामुख्यालय बहजोई किसान दिवस में शामिल होने पहुँचे लेकिन किसान दिवस स्थागन की सूचना पर किसानों ने नाराजगी व्यक्त की और सभागार के प्रांगण में पंचायत कर प्रशासन पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और जिलाप्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शीघ्र किसान दिवस कराकर किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार निस्तारण को कहा सभी वक्ताओं ने जिला मुख्यालय पर 28 जुलाई को होने वाली तैयारियां की समीक्षा की गई सभी वक्ताओं ने कहा 28 जुलाई को होने महापंचायत ऐतिहासिक होगी यह महापंचायत बिजली,चकबंदी राशन वितरण में धांधली बिधुत विजिलेंस के द्वारा किसानों को डरा धमकाकर कर आर्थिक शोषण करने फर्जी मुकदमा करने बिधूड़ी विभाग द्वारा डी एन डार के नाम पर 10000 से अधिक विल 1000 रुपये बसूले जा रहे हैं आवारा पशुओं से निजात गन्ना बकाया भुगतान यूरिया खाद के साथ के साथ जिंक, नैनो यूरिया जबरन खाद बिक्रेताओं द्वारा देने आदि मांगो को लेकर 28 जुलाई की जिलामुख्यालय पर रखी गई हैं अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता हैं
तो महापंचायत को अनिश्चित कालीन आंदोलन के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा इसकी सूचना राष्ट्रीय नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी कहा अगर जनपद सँभल के किसानों की समस्याओं समाधान नहीं होता हैं तो प्रदेश स्तर का आंदोलन सँभल में होगा प्रदेश प्रमुख महासचिव/प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा जनपद सँभल का प्रशासन की किसानो की अनदेखी कर रहा है किसान समस्याओं से पीड़ित है जिलाधिकारी संभल भी किसानों की समस्याओं का संज्ञान नहीं ले रहे हैं बार बार अवगत कराने के बाद भी किसानों की समस्याओं से अनभिज्ञ है जिससे किसानों में आक्रोश है और किसानों अधिकारियों अनदेखी का जबाब 28 जुलाई की महापंचायत अहंकारी अधिकारियों को जबाब दिया जाएगा किसान दिवस न लगने का मुद्दा प्रमुखता से उठा और महापंचायत उठेगा और इसका जिलाधिकारी से जबाब लिया जाएगा संभल की धरती इतना बड़ा आंदोलन जिलामुख्यालय बहजोई पर होगा जो आज तक नहीं हुआ
पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव व संचालन मुनेंद्र सिंह ने की पंचायत को बरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष रामवीर सिंह युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव मंडल महासचिव मुकेश यादव अमरसिंह राजपूत मोहर सिंह यादव नरेश शर्मा राजपाल सिंह यादव फिरोज नवी उदयवीर सिंह यादव राजेश मौर्य शिशुपाल सिंह यादव कल्याण सिंह दुर्गपाल कुशबाह मानपाल सिंह यादव प्रधान खुशीराम पिंटू यादव सोनू रामवीर सिंह यादव सुदेश यादव आदि ने संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!