फतेहपुर खागा ::- खागा नगर पंचायत के सुजरही अकोडिया ब्रिज के पास मां सरस्वती पाली क्लीनिक में विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जहां पर हमारे वरिष्ठ लोग बुधराज सिंह तोमर जिला सेवा प्रमुख फतेहपुर तथा राम लखन श्रीवास्तव प्रखंड सहप्रमुख ऐराया ब्लॉक एवं योगेंद्र सिंह लोधी प्रखंड सहप्रमुख ऐराया के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ ।जहां ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों की जांच निशुल्क परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाएं वितरण की गई।
इस मौके पर रामेंद्र, अंकुल, प्रियांशु, राज ज्ञानेंद्र आदि उपस्थित रहे।
Crime24hours/कुंवर सिंह लोधी संवाददाता


