सीएम के स्वागत से पहले भ्रष्टाचारियों ने मचाया तांडव – फाइलों में सड़क, जेबों में माल..

फतेहपुर में PWD में 10 करोड़ का “कागजी घोटाला…

सीएम के स्वागत से पहले अफसरों ने लूटा सरकारी खजाना – 15 पर सस्पेंशन तय…

फतेहपुर ::- मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले जनपद फतेहपुर के प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में करीब 10 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगा है। खागा के रारी निवासी दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विभाग के बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों पर फर्जी माप-पुस्तिका और अतिरिक्त आइटम के जरिए भुगतान निकालने का आरोप लगाया है।
शिकायत कर्ता ने बताया..
दीपक सिंह ने मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में शासन से विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए आवंटन हुआ था। आरोप है कि सहायक अभियंता पवन कुमार मिश्रा, सत्यम कनौजिया, अवर अभियंता कृष्ण कान्त चौधरी, राम आशीष राम और कुछ “चहेते ठेकेदारों” ने मिलकर सरकारी धन की बंदरबांट की….

शिकायतकर्ता का आरोप है:
फर्जी अतिरिक्त आइटम..स्वीकृत कार्य से अधिक आइटम दिखाकर भुगतान किया गया, जबकि कार्यस्थल पर काम ही नहीं हुआ
फर्जी माप पुस्तिका…माप पुस्तिका में झूठा इंद्राज करके देयक बनाकर भुगतान निकाल लिया गया।
मिलीभगत..
: विभागीय अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से करोड़ों का घोटाला किया गया।

किन सड़कों के निर्माण में आरोप…

.पत्र में 5 सड़कों के निर्माण में घोटाले का जिक्र है..
..छीमी से उकाथू नव निर्माण कार्य..
 .गाजीपुर से विजयीपुर नव निर्माण कार्य..
..नरौली मार्ग से संगोलीपुर नव निर्माण कार्य..
.हुसेनगंज से अल्लीपुर M.D.R. मार्ग..
 .फतेहपुर से जोनिहा मार्ग…
शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराकर माप पुस्तिका और भुगतान के देयक बाउचर को कब्जे में लेकर उच्च स्तरीय जांच कमेटी से जांच कराई जाए। पत्र की प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, प्रमुख सचिव लोकनिर्माण, और जिलाधिकारी फतेहपुर को भी भेजी गई है…

ब्यूरो रिपोर्ट