Breaking News उत्तर प्रदेश फतेहपुर

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

बहन के लिए लड़का देखने आज जाना था कस्बा बहुआ
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर नाका में शनिवार की भोर ट्रेन से गिरकर लगभग 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक को आज अपनी बहन के लिए लड़का देखने बहुआ जाना था। उससे पहले ही उसने इस दुनिया का अलविदा कह दिया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी स्व0 गोवर्धन का पुत्र बिरजू जो दिल्ली में सिलाई का काम करता था। बताते हैं कि आज उसकी बहन के लिए लड़का देखने ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बा जाना था। जिस पर भाई बिरजू दिल्ली से फतेहपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग साढ़े पॉच बजे ट्रेन बहरामपुर नाका के पास पहुंची तभी अचानक चलती ट्रेन से बिरजू गिर गया और उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी लगी तो घर में मातम छा गया और रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। वो बहन जिसके लिए भाई आज लड़का देखने के लिए आ रहा था। इससे पहले ही वह इस दुनिया को छोड़ गया।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!