Breaking News उत्तर प्रदेश खखरेरू फतेहपुर

शौच क्रिया हेतु जंगल गई महिला के साथ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

शौच क्रिया हेतु जंगल गई महिला के साथ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज

खागा (फतेहपुर) खखडेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंडवा गांव निवासी मंजू देवी पत्नी राजकुमार अग्रहरि ने गांव के ही एक मुस्लिम बिरादरी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में लिखित तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई और मांग किया।
खागा तहसील क्षेत्र के खखडेरू थाना अंतर्गत हकीमपुर खंडवा गांव निवासी मंजू देवी पत्नी राजकुमार अग्रहरी ने पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा है कि दिनांक 22 2022 को स्वयं समय लगभग 7:30 बजे शौच क्रिया हेतु गांव के दक्षिण दिशा में अपने बाग की ओर गई थी तभी गांव के ही तौहीद अहमद उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र मरहूम रियाज अहमद जबरदस्ती पकड़कर दुष्कर्म किया और छोड़ दिया जिसका विरोध करने पर जाते-जाते कहा कि किसी से कोई शिकायत ना करना और ना ही थाने जाना, नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे।वही पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्यवाही की जायेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!