विधान परिषद मतदेय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

जनपद बांदा।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन को लेकर प्रशासन ने तैयारिया पूरी कर ली है। गुरुवार को तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने क्षेत्र पंचायत सभागार कमासिन में बनाए गए मतदेय स्थल संख्या 183 का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने साफ-सफाई, बिजली, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं।

तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने सहायक विकास अधिकारी आईएसबी धर्मपाल यादव और प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत संजय द्विवेदी को निर्देशित किया कि मतदेय स्थल से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाए। साथ ही निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मतदान केंद्र पर आने वाले मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट