जनपद बांदा।
बांदा के कमासिन कस्बे के दुर्गा मंदिर धामपुर में नवरात्र के अवसर पर भव्य फलाहारी भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं को सेव, केला, अनार सहित विभिन्न फलों का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। मंदिर के महंत राधेश्याम ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष नवरात्र के दौरान भंडारे का आयोजन किया जाता है। चैत्र नवरात्र में हलवा-पूड़ी का भंडारा होता है, जबकि इस बार नवरात्र में फलाहारी भंडारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि साथ में गौ पूजन किया गया बांदा, फतेहपुर और मानिकपुर सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने और मन्नत मांगने पहुंचते हैं। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ के कमासिन ब्लॉक अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह सहित आरके प्रजापति अरुण मिश्रा शुभम तिवारी अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


