आग से डरना नहीं, उससे लड़ना सीखें: विद्यार्थियों को अग्निशमन विभाग ने दी जानकारी

 

खागा फतेहपुर

खागा (फतेहपुर)। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जगन्नाथ मेमोरियल एजुकेशन, राजपूत नगर में विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं अग्निशमन के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों तथा आग पर काबू पाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि आग लगने की घटना के समय घबराने के बजाय सतर्कता बरतना, सुरक्षित स्थान पर पहुंचना तथा आवश्यक बचाव उपायों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में आगजनी जैसी आपातकालीन परिस्थितियों का सामना करने के लिए जागरूक एवं प्रशिक्षित करना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य रामेन्द्र भास्कर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
संदेश: आग से डरना नहीं, बल्कि सावधानी और सही जानकारी के साथ उससे बचाव करना सीखें।
ब्यूरो रिपोर्ट