जनपद बांदा।
जिलाधिकारी बांदा अमित आसेरी की अध्यक्षता में जनपद के बैंकर्स की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिसमें परियोजना निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्यान अधिकारी, डी डी एम नाबार्ड, उपनिदेशक पशु चिकित्सा एवं समस्त बैंकों के जिला समन्वयक, उनके उच्चाधिकारी और लगभग 50 शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहें। उक्त समीक्षा बैठक सरकारी योजनाओं यथा मुख्य मंत्री उद्यमी विकाश अभियान, मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, पी एम एफ एम ई, मिनी नंदिनी एवं जनपद में स्वयं सहायता समूहों के बचत खाते एवं सी सी एल की बैंक वार एवं शाखावार गहन समीक्षा की गयी। बैठक के शुरुवात में डी डी एम नाबार्ड ने बैंकों द्वारा निरस्त किये गये मुख्य मंत्री युवा उद्यमी अभियान एवं पी एम एफ एम ई के ऋण आवेदनों की जांच रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बैंकों को निर्देशित किया की बिना उचित एवं पर्याप्त कारणों के कोई भी आवेदन निरस्त न किए जाये एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया की जिन आवेदनों में डमी मोबाइल नं डाले गए है ऐसे समस्त आवेदनों को ऑनलाइन करने वाले डी आर पी का विवरण अगले 03 दिन में प्रस्तुत करे। तत्पश्चात जिला अग्रणी प्रबंधक ने योजनावर शाखवार अब तक की प्रगति का प्रस्तुतीकरण किया। प्रस्तुतिकरण दौरान जिन शाखाओं का अब तक की प्रगति संतोषजनक नहीं रही उनके प्रबंधकों एवं उच्चाधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा कड़े निर्देश दिये गए की यदि उन बैंकों की प्रगति अगले 1 माह में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। युक्त समीक्षा बैठक में एच डी एफ सी बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं सेंट्रल बैंक की प्रगति सन्तोष जनक नहीं होने के कारण जिलाधिकारी के द्वारा अंतिम चेतावनी जारी की गयी।
जिलाधिकारी ने जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देशित किया की अगली बैठक में योजनावार आज की स्थिति एवं उस दिन की स्थिति को दर्शाते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाये और जिन शाखाओं में अपेक्षानुरूप प्रगति न दिखे केवल उन्हीं प्रबंधकों को समीक्षा हेतु बुलाया जाए। उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया की अभी तक जितने भी लोगों ने ऋण लेने के बाद यूनिट की स्थापना नहीं किया है उनके एवं संबंधित मशीनों के आपूर्तिकर्ता की जांच करके जांच रिपोर्ट अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत करे।
Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट


