अपर एसपी द्वारा महिला एवं बाल अपराधों सहित अन्य बिंदुओं के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देश

जनपद बांदा।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार, बांदा में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधों, गुमशुदा बालकों/बालिकाओं तथा चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं बाल सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी, चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से लागू किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा समस्त सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बाल अपराधों को गंभीरता से लेते हुए प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा गुमशुदा बच्चों/बालिकाओं की बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करते हुए संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही वात्सल्य पोर्टल, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम (JJ Act) की धारा 94 तथा साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं एवं आवश्यक कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए प्रभावी अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। वहीं विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम द्वारा पॉक्सो एक्ट के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं अभियोजन संबंधी आवश्यक बिंदुओं के संबंध में उपस्थित अधिकारियों/विवेचकों को जानकारी दी गई। इस दौरान में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी नरैनी प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकान्त त्रिपाठी सहित जनपद के समस्त थानों के विवेचकगण उपस्थित रहे।

Crime 24 Hours / ब्यूरो रिपोर्ट